3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Job Fair: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! गरियाबंद में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, इन पदों पर होगी भर्ती…

CG Job Fair: गरियाबंद जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
रोजगार की तलाश खत्म! रायपुर में लगेगा बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती(photo-patrika)

रोजगार की तलाश खत्म! रायपुर में लगेगा बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती(photo-patrika)

CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद द्वारा यह कैंप आयोजित किया जा रहा है।

CG Job Fair: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप 18 मार्च को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

35 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर और एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई-दुर्ग के लिए फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी, एक्सिस बैंक से जुड़े रिलेशनशिप मैनेजर सहित कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह होगी शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी-फार्मा अथवा बी-फार्मा निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची व प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा।

ऑनलाइन पंजीयन की भी सुविधा

अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।