गरियाबंद

भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी मैदान में उतरे पार्टियों की बढ़ी मुश्किलें, मान मनौव्वल में लगे नेता

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
2 min read
Oct 31, 2018
cg news
भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशी मैदान में उतरे पार्टियों की बढ़ी मुश्किलें, मान मनौव्वल में लगे नेता

गरियाबंद. बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा से डमरूधर पुजारी को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज चल रहे भाजपा के कद्दावर माने जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता रामरतन मांझी ने कल नामांकन के चौथे दिन फार्म लेते हुए एनसीपी के बैनर तले चुनाव लडऩे की बात कही है। इसके पहले रामरतन मांझी और गोर्वधन मांझी ने डमरूधर पुजारी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी प्रत्याशी बदलने की मांग की थी और मांग नहीं माने जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे की बात कही थी।

लोगों में नजर आ रहे विरोध के सुर
वहीं कांग्रेस से दो बार विधायक रह चुके ओंकार शाह और पूर्व विधायक प्रत्याशी जनक ध्रुव की तगड़ी दावेदारी मानी जा रही थी, परंतु पार्टी हाईकमान ने 26 साल के युवा नेता संजय नेताम की टिकट दी। संजय नेताम 20 साल की उम्र में सरपंच पद से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की है और उनके सोशल मीडिया में 15 हजार से ज्यादा फालोअर हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद पूर्व विधायक ओंकार शाह ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लडऩे का एलान किया है। शाह ने कहा कि वे चुनावी मैदान में समाज के आदेश बाद ही उतरे हैं। टिकिट नहीं मिलने पर समाज के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया है, जिसके बाद वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले चुनाव लडऩे का निश्चय किया है।वहीं दूसरी ओर अमितेश शुक्ल रायपुर के खिलाफ अमितेश शुक्ल पारागांव गरियाबंद के मैदान पर उतरने के भी चर्चे खूब हो रहे हैं।

इन लोगों ने लिया नामांकन फार्म
राजिम विधानसभा से आठ उम्मीदवारों टीकम साहू निर्दलीय, रोहित साहू छजकां, तेजराम साहू मकापा माले रेड स्टार, राजा ठाकुर आम आदमी पार्टी, अमितेश शुक्ल प्रस्तावक वीरू यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, गोपाल जेठी निर्दलीय, योगेश साहू निर्दलीय, रामूराम साहू निर्दलीय ने नामांकन फार्म लिया है। वहीं तीसरे दिन जिले में एक भी नामांकन दाखिल नहीं किए गए। राजिम विधानसभा क्षेत्र से देवराज ठाकुर निर्दलीय, भूषण साहू निर्दलीय, विश्वनाथ सोनवानी निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। बिंद्रानवागढ़ विस क्षेत्र से एक अभ्यर्थी संजय नेताम इंडियन नेशनल कांग्रेस ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। इस तरह अभी तक कुल 18 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे हैं, जिनमें से एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है। निर्देशन पत्र खरीदने वालों में राजिम विस से 14, बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र से चार अभ्यर्थी शामिल हैं।

Published on:
31 Oct 2018 10:00 pm
Also Read
View All
India Cycle Tour: छत्तीसगढ़ का बेटा बना देश की प्रेरणा, साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गणेश निषाद, 5 राज्यों की यात्रा पूरी

स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश