गरियाबंद

CG Crime News: घर की बाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म,​ ले गया अपने घर, 4 दिन बाद छोड़ा, केस दर्ज

CG Crime news: उसके साथ कई बार संबंध बनाया। इसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है...
less than 1 minute read
rajasthan crime

CG Crime news: छत्तीसगढ़ के नवापारा राजिम शहर से लगे गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ कई बार संबंध बनाया। इसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

CG Crime news: जानकारी के अनुसार आरोपी तिल्दा का रहने वाला है। पहले वह नाबालिग को जबरदस्ती घर की बाड़ी में ले गया। वहां उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। शादी का झांसा दिया। फिर 26 जून को वह उसे अपने साथ लेकर तिल्दा भाग गया। यहां 4 दिन तक उसे अपने साथ रखा। इस दौरान भी वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा।

30 जून को उसने नाबालिग को गांव से कुछ दूर लाकर छोड़ दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने तिल्दा के घासीदास नगर में रहने वाले आरोपी पूरण नवरंगे के खिलाफ धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

CG Crime News: इधर, घर घुसकर छेड़खानी, रिपोर्ट

इधर, पिपरौद गांव में भी घर घुसकर नाबालिग से छेड़खानी हो गई। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी ठगेश्वर ठाकुर ने पिछले साल 6 जुलाई को घर घुसकर उनकी बेटी से छेड़खानी की थी। तब उन्होंने समझाइश देकर छोड़ दिया था। रविवार को आरोपी ने एक बार फिर उससे घर के पास छेड़खानी की थी।

वह उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते वक्त भी छेड़ता है। उनकी अनुपस्थिति में उनके घर आना-जाना भी करता है। इन तमाम बातों के मद्देनजर गोबरा-नवापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354, 354 (घ) व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Updated on:
03 Jul 2024 08:07 am
Published on:
02 Jul 2024 05:32 pm
Also Read
View All
स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

जतमई-घटारानी जलप्रपात जाने वाले ध्यान दें, पहली ही बारिश में धंसी पुल की एप्रोच रोड, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल