गरियाबंद

CG Paddy Procurement: धान उठाव में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा

CG Paddy Procurement: गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के उठाव की धीमी रफ्तार पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान की खरीदी के मुकाबले अब तक मात्र 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है।

less than 1 minute read
CG Paddy Procurement: धान उठाव में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा(photo-patrika)

CG Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के उठाव की धीमी रफ्तार पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान की खरीदी के मुकाबले अब तक मात्र 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। इससे खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से लगभग छह गुना अधिक धान जमा हो गया, जिसके कारण केंद्रों पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

CG Paddy Procurement: समिति ने बार-बार जताई थी चिंता

धान उठाव में देरी और भंडारण की समस्या को लेकर संबंधित समितियों ने लगातार अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। खरीदी केंद्रों में धान का अत्यधिक स्टॉक होने से किसानों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कलेक्टर की नाराजगी के बाद कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा नाराजगी जताई गई और इसके बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी (DMO) किशोर चंद्रा को पद से हटा दिया गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से कबीरधाम जिले में स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासन ने दिए सख्त संकेत

इस कार्रवाई को शासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि धान उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही उठाव की गति बढ़ाने और केंद्रों में जमा धान की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

Updated on:
19 Feb 2026 03:38 pm
Published on:
19 Feb 2026 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर