गरियाबंद

जिला कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन 465 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन किया गया।
2 min read
Sep 28, 2018
cg news
जिला कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन 465 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

गरियाबंद. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन किया गया। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में वैसे तो उम्मीद से कम ही कांग्रेसी जुटे। दोनों विधानसभा से कुल 465 कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

भूपेश की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेसी भूपेश बघेल की फोटो वाली तख्तियां लिए हुए थे। इस अवसर पर अमितेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष को जबरदस्ती फंसाना चाहती है। अब भाजपा की उल्टी गितनी शुरू हो चुकी है। इसलिए इस तरह के उल्टे-सीधे हथकंडे अपनाकर कांग्रेसियों को जेल में रखना चाह रही है। भूपेश बघेल ने सीडी मामले में कुछ नहीं किया, फिर भी उन्हें जबरदस्ती फंसाया गया है। सीडी बनवाने वाले भाजपा, लाने वाले भाजपाई, जिनकी बनी वह भी भाजपाई, फिर क्यों कांग्रेस अध्यक्ष का नाम शामिल किया गया। यह समझ से परे है।

वहीं इस प्रदर्शन कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने गांधी मैदान में अपनी उपस्थिति दी और उसके बाद भूपेश बघेल की रिहाई के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर रायपुर की ओर रवाना हो गए। गांधी मैदान में हुए भाषण के समापन के बाद कांग्रेसी जेल की ओर कूच करने निकले जहां पुलिस से जुमा झट की के बाद 465 कांग्रेसियों को बालक प्राथमिक शाला के पास रोक कर गिरफ्तार किया गया।

प्रदेश में अराजकता का माहौल
बलौदाबाजार . प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को सीडी कांड में झूठा प्रकरण बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेजने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के तत्वाधान में गुरूवार को शैलेश नितिन त्रिवेदी, राजकमल सिंघानिया, महंत रामसुंदर दास, जनकराम वर्मा, पीआर खुंटे, सुरेंद्र शर्मा, रमेश यदु, राकेश वैष्णव की विशेष उपस्थिति में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तथा जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया।

आंदोलन को संबोधित करते हुए सभी नेतृत्वकर्तागण ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। सीडी कांड में दुर्भावनावश भूपेश बघेल को फंसाया गया है। इस अवसर पर विद्याभूषण शुक्ला, सतीश अग्रवाल, डॉ. एयाज अहमद, फारुकी, हितेंद्र ठाकुर, तुलसी वर्मा, मनोज जैन, मनीष मिश्रा आदि थे।

Published on:
28 Sept 2018 09:00 pm
Also Read
View All
स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

जतमई-घटारानी जलप्रपात जाने वाले ध्यान दें, पहली ही बारिश में धंसी पुल की एप्रोच रोड, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल