
सरसींवा. 17-18 सितंबर की रात्रि सरसींवा भटगांव मुख्य मार्ग पर स्थित ऋ चा ज्वेलर्स में 18.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस विभाग ने अतिशीध्र चोरों को पकडऩे की बात कही है।
घटना स्थल पर जांच के लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी नरेश चौहान, एसडीओपी संजय तिवारी, बिलाईगढ़ सरसींवा थाना प्रभारी पहुंचे थे। स्थानीय थाना सरसींवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 एवं 18 सितंबर की मध्यरात्रि सरसीवां भटगांव मुख्य मार्ग पर स्थित ऋ चा ज्वेलर्स के यहां अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र पीछे दरवाजे से घुसकर लगभग 18.50 लाख रुपए के सोने व चांदी उड़ा ले गए।
घटना के समय ज्वेलर्स के संचालक कामता साहू के बहनोई विमल साहू दुकान के पीछे कमरे में सोए हुए थे। उसी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए दीवार को थोड़ा सब्बल से छेद किया गया फिर दरवाजा खुलने के बाद चैनल दरवाजा का ताला को तोड़ा गया। जहां कमरे में विमल साहू सोए हुए थे। जिन्हें कुछ भी आहट सुनाई नहीं दिया। इसके वाद दुकान के पीछे दरवाजे को खोलकर दुकान अंदर चारे दाखिल हुए जहां लगभग 10 किलो चांदी एवं 500 ग्राम सोने से निर्मित आभूषण अंगूठी, पायलए चैन, टॉप्स, हार व सिक्के को चोरी कर ले गए। चोरों ने बेनटेक्स एवं आर्टिफि शियर सामानों को हाथ नहीं लगाया। दुकान में लगे सीसीटीवी को केबल से काटकर ले गए। जिससे वहां पर किसी प्रकार का सबूत पुलिस को नहीं मिला।
पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना को दो से तीन लोग मिलकर अंजाम दिए हैं। मौके पर पेचकस, कैमरा का कैप आदि मिला। चोरों ने सर्वप्रथम पीछे के दरवाजा से बाड़ी अंदर घुसा फिर चैनल दरवाजा का ताला तोड़ किचन अंदर घुसकर दीवार को छेदकर चैनल दरवाजा तोड़ा। जहां विमल साहू सोया हुआ था। इसके बाद दुकान के पीछे दरवाजा को खोलकर दुकान अंदर घुस कर घटना को अंजाम दिए।
घटना की जानकारी के संबंध में बताया कि सुबह 5:45 बजे जब विमल साहू सो कर उठा तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला है। चैनल दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। साथ ही दुकान अंदर जाने वाला भी दरवाजा खुला है। दुकान अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरे पड़े थे। तब उन्होंने तत्काल तुलसी साहू, कामत साहू को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी डीबी उइके टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। तत्काल विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम गठित की जा रही है। जिससे अतिशीध्र घटना के आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ जाएंगे।