गरियाबंद

मंत्री रमशिला साहू का बड़ा बयान, किसान भूल से भी नहीं करें ये गलती, वरना होगी सीधी कार्रवाई

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को कहीं कोई कठिनाई नहीं है, सरकार उनके साथ है।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 3:38 PM IST
CG news

महासमुंद. जिले ग्राम झारा में बिजली तिहार कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जिला मुख्यालय में पत्रिका के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा आगाह करने के बाद भी यदि किसान जानबूझ कर अपने खेतों में रबी में धान की फसल लगाते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को कहीं कोई कठिनाई नहीं है, सरकार उनके साथ है। जो लोग आंदोलन कर रहे हैं वे किसान नहीं हैं, यह तो विपक्ष की राजनीति है।

मंत्री से सवाल पूछा गया था कि एक ओर सरकार बिजली तिहार बना रही है और दूसरी ओर किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है, धान बोने पर उनका बिजली कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि शासन ने यह प्रावधान इसलिए किया है, क्योंकि इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण पानी की समस्या है। गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी की समस्या न हो, इसलिए किसानों को रबी में धान नहीं बोने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि किसान एक साल धान नहीं बोएंगे तो क्या हो जाएगा। किसानों को इसी शर्त पर बिजली दी जाएगी जब वे धान नहीं बोएंगे। पानी कम है तो उद्योगों पर भी इसी तरह की बंदिश लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वहां काम करने वाले मजदूरों का क्या होगा।

रबी की खेती प्रभावित होने से किसान-मजदूरों के बेकार होने और पलायन बढऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऐसी कोई स्थिति नहीं है और मजदूर के लिए मनरेगा है। उन्हें बताया गया कि जिले के हजारों लोग पलायन कर रहे हैं, तो उनका जवाब था कि जो लोग काम-काज के लिए पलायन करेंगे उन्हें हम कैसे रोकेंगे।

एक सवाल के जवाब में मंत्री रमशिला साहू ने महिला बाल विकास मंत्री के रूप में उन्होंने कोई काम बाकी नहीं छोड़ा हैं, हालांकि जनता की मांग के अनुसार और अच्छा करने का प्रयास है। महासमुंद जिले में कुपोषण की बढ़ती दर पर उन्होंने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उनसे पूछा गया कि महासमुंद देश के 115 पिछड़े जिलों में शामिल है, तो विकास का कैसा दावा, इस पर मंत्री ने सरकार के ही तथ्यों को गलत बताते हुए कहा कि महासमुंद विकास कर रहा है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और संसाधनों की कमी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही।

वार्डों में आंगनबाड़ी के लिए मंत्री से भिड़ी पार्षद
नगर के कई वार्डों में आंगनबाड़ी भवन नहीं हैं। कहीं आंगनबाड़ी के जमीन नहीं है तो कहीं जमीन उपलब्ध है तो भवन बनाने के लिए फंड नहीं है। किराए के भवनों में आंगनबाडिय़ां असुविधाओं के बीच संचालित हैं। इस बात को रखने के लिए वरिष्ठ पार्षद शोभा शर्मा मंत्री रमशिला साहू से भिड़ गई थीं।

Published on: