गरियाबंद

Murder News: युवक ने की दोस्त की हत्या, इस बात पर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, 15 दिन बाद हुआ खुलासा

Gariaband News: गरियाबंद में शराब के नशे एक युवक ने अपने दोस्त ही दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
less than 1 minute read
Murder News

Murder News: गरियाबंद के कमलीदार गांव में मिली अज्ञात लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह लाश युवक की है, जिसकी हत्या 28 अक्टूबर को उसके ही साथी ने कर दी थी। बताते हैं कि इस दिन रोमन कंवर और टिकेश्वर नेताम साथ बैठकर शराब नी रहे थे। दोनों किसी बात को लेकर आपस में लड़ पड़े। इसी दौरान नेताम ने रोमन के सिर पर कील लगा बत्ता दे मारा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। लाश वहीं छोड़कर फरार हो गया।

कुछ दिनों बाद आसपास के इलाकों में लाश बदबू फैली तो वह जानवर मरने की बात कहकर लोगों को गुमराह करता रहा। पुलिस को जब यह बात पता चली तो उन्होंने नेताम को संदेही मानकर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है, जिसके बाद उसे धारा 103 व 238 के तहत कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है।

डंडे से पीट-पीटकर हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि कोड़ामाल निवासी रोमन कवर का टिकेश्वर के घर आना-जाना लगा रहता था। जिसके बाद पुलिस ने टिकेश्वर को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। टिकेश्वर ने बताया शराब पीने के रोमन और उसके बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने रोमन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। और फरार हो गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे गरियाबंद उप जेल दाखिल किया गया।

Published on:
14 Nov 2024 05:39 pm