गरियाबंद

अधिकारियों ने कन्या छात्रावास की अधीक्षिका के घर दी दबिश, बरामद किया इतना चावल

शासन से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं (Woman Hostel) के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल आबंटित किया जाता है, जो छात्रावास में रहने वाली छात्राओ की संख्या के आधार पर होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2019, 7:00 PM IST
raid
अधिकारियों ने कन्या छात्रावास की अधीक्षिका के घर दी दबिश, बरामद किया इतना चावल

कसडोल. अधिकारियों की टीम ने दबिश देकर आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित कन्या छात्रावास सोनाखान में पदस्थ अधीक्षिका (hostel superintendent) के निवास स्थान अर्जुनी से 17 कट्टा (8.5 क्विंंटल) चावल बरामद किया। इस मामले में टीम ने पंचनामा बनाकर चावल को अधीक्षिका व उसके पति के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम अर्जुनी (महाराजी) के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका नानबाई ठाकुर (सहायक शिक्षक एलबी) को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित कन्या छात्रावास सोनाखान में अधीक्षिका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उसके स्थानीय निवास अर्जुनी में 17 कट्टा (8.5 क्विंंटल) चावल अवैध रूप से रखा पाया गया। शासन से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल आबंटित किया जाता है, जो छात्रावास में रहने वाली छात्राओ की संख्या के आधार पर होता है। पहले भी शिकायत थी कि सोनाखान सहित विकासखंड के छात्रावासों में स्थानीय छात्र व छात्राओं का नाम प्रवेशित छात्र-छात्राओं में लिख कर संख्या पूरी की जाती है। उनके लिए प्राप्त राशि व राशन अधीक्षक, अधीक्षिका द्वारा हड़प लिया जाता है। साथ ही बचत राशन को बाजार में बेच दिया जाता है ।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रकाश सिंह राजपूत ने खाद्य निरीक्षक राम नारायण साहू, राजस्व निरीक्षक रमाकांत कैवत्र्य, हल्का पटवारी रामकुमार रात्रे, कसडोल पटवारी ऋषिकेश मिश्रा के साथ शिक्षिका के निवास पर दबिश देकर चावल जब्त किया। पंचनामा बनाकर नानबाई ठाकुर व शिक्षिका के पति विक्रम सिंह ठाकुर को सुपुर्द किया।

प्रकाश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी

आरएस चौहान, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

Published on: