गरियाबंद

1 लाख रुपए रिश्वत लेते गरियाबंद SDO रंगे हाथों पकड़ाया, एसीबी की टीम ने किया खुलासा

एसीबी की टीम ने शिकायत के बाद आज उसके सरकारी निवास पर दबिश देकर इसका खुलासा किया..
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 4:20 PM IST
CG News
1 लाख रुपए रिश्वत लेते गरियाबंद SDO रंगे हाथों पकड़ाया, एसीबी की टीम ने किया खुलासा

गरियाबंद. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने आज उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व के एसडीओ आरपी दुबे को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने शिकायत के बाद आज उसके सरकारी निवास पर दबिश देकर इसका खुलासा किया। बताया जा रहा है एसडीओ आरपी दुबे ने बिल भुगतान करने के एवज पर 3 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

17 लाख 72 हजार के एवज में 3 लाख की रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक जिला गरियाबंद के ग्राम कसरूडीह निवासी यशवंत साहू ने वन विभाग द्वारा ग्राम-जांगड़ा में सड़क का विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था। जिसके एवज में उसे लगभग 17 लाख 72 हजार रुपए का भुगतान होना था । यशवंत ने इसके उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, मैनपुर के सहायक संचालक आरपी दुबे से सम्पर्क किया। इस रकम के भुगतान के एवज में 3 लाख रूपए रिश्वत की मांग की। एसडीओ मान-मनौव्वल के दौरान 50 हजार रुपए पहले ही ले चुके थे। बाकी की राशि किश्तों में प्राप्त करने दोनों में सहमति हुई। इसके बाद यशवंत ने मामले की शिकायत एसीबी से की।

आज पहली किश्त 1 लाख रुपए लेकर उसने यशवंत को अपने मैनपुर स्थित निवास में बुलाया । एसीबी की टीम प्रार्थी के साथ मैनपुर पहुंची । आरोपी ने यशवंत से 1 लाख रू जब्त किए। उसके बाद एसीबी की टीम ने दबिश दी और आरोपी को पकडा। रिश्वत के तौर पर ली गयी राशि को एसीबी ने जब्त कर लिया है।

मैनपुर में चल रही कार्रवाई
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एसडीओ आरपी दुबे के हाथों से रिश्वत की नोट बरामद करने के बाद एसीबी टीम ने आपनी कानूनी कार्रवाई शुरू की। टीम अभी मैनपुर में एसडीओ के सरकारी निवास में कार्रवाई कर रही है।

Published on: