गरियाबंद

Fraud : फूफा की आवाज निकाल सीएमओ से कहा- बुआ घायल,फिर ऐसे लगाया हजारों रुपए का चूना

Online Fraud In Chhattisgarh : ऑनलाइन ठगी: पालिका के अफसर बने शिकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2023, 7:10 PM IST
Fraud :  फूफा की आवाज निकाल सीएमओ से कहा- बुआ घायल,फिर ऐसे लगाया हजारों रुपए का चूना
Fraud : फूफा की आवाज निकाल सीएमओ से कहा- बुआ घायल,फिर ऐसे लगाया हजारों रुपए का चूना

गरियाबंद. ऑनलाइन ठगी का आम ही नहीं, खास लोग भी शिकार बन रहे हैं। गरियाबंद नगर पालिका के सीएमओ भी इससे नहीं बच पाए। एक ठग ने फोन कॉल पर उनसे 70 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस 420 का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएमओ आशीष तिवारी को शुक्रवार को एक फोन कॉल आया। बताया गया कि उनकी बुआ का एक्सीडेंट हो गया है। ऑपरेशान जरूरी है। पैसों की तत्काल जरूरत है। सीएमओ के मुताबिक, उन्हें ये आवाज बिलकुल अपने फूफा जैसी लगी। इमरजेंसी समझते हुए उन्होंने बताए गए बैंक खाते में तुरंत 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके कुछ देर बाद उन्हें वॉट्सऐप पर पैसे भेजने के मैसेज आने लगे। तब जाकर उन्हें संदेह हुआ कि कहीं वे ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे। उन्होंने तत्काल परिजनों से बात की। पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on: