गाज़ियाबाद

Ghaziabad में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 121 नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार

Highkights - गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1079 पर पहुंची - सीएमओ बोले- लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता - स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी लगातार चला रहे जागरुकता अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2020, 12:27 PM IST
corona_update.jpg
,,

गाजियाबाद. गौतमबुद्ध नगर के साथ ही गाजियाबाद में भी कोविड-19 संक्रमण लगातार अपने पांव पसार रहा है, जिसके चलते रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार देर रात तक स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के अंदर अब तक गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 121 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1079 हो चुकी है। रिपोर्ट के बाद से स्वास्थ्य विभाग भी बेहद चिंतित है, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को देर रात स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 121 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 1079 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हाे रही थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 121 मामले सामने आ गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में जुटे हुए हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी कोविड-19 संक्रमण से जीता जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोविड-19 संक्रमण के कारण 58 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि जिस तरह से जनपद में एकाएक कोविड-19 संक्रमित बढ़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान