23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए अब पुलिस ने अपनाया नया तरीका

Highlights - पुलिस कंट्रोल रूम से रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये किया जा रहा कोविड-19 के प्रति जागरूक - 70 भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने लगाए लाउडस्पीकर - रात 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से किया जा रहा सीधा प्रसारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jun 2020, 11:15 AM IST

ghaziabad-police.jpg

गाजियाबाद. पुलिस ने कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से एक नया तरीका इजाद किया है, जिसके तहत लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद पुलिस ने 70 भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए हैं। इन सभी स्थानों पर रात 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से कोरोना के प्रति जागरुकता को लेकर अनाउंसमेंट शुरू किया जाता है। एसएसपी ने बताया कि रात का समय इसलिए चुना गया है, क्योंकि रात के समय शहर में वाहनों की आवाज बंद हो जाती है और लाउडस्पीकर की साफ आवाज लोगों तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- Lockdown में बेरोजगारी से हुए परेशान तो नकली नोट का कारोबार करने लगे युवक, जानिए पूरा मामला

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर गाजियाबाद पुलिस बेहद गंभीर है। इसे फैलने से रोकने के उद्देश्य से जिले में 70 भीड़भाड़ वाले इलाकों में पीएस सिस्टम के जरिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है। यह सिस्टम कंट्रोल रूम से ही संचालित किया जाता है यानी पुलिस कंट्रोल रूम से रेडियो फ्रीक्वेंसी के द्वारा सीधा प्रसारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर तरह से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन न करे। यदि इसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ कोविड-19 के तहत चालान और धारा-188 के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि अब जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ भी रोजाना कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि थानों में भी कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए अब थाने के गेट पर ही हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। जहां थाने में आने वाले सभी फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग और उनका तापमान चेक किया जाता है, ताकि थाने में आने वाले सभी फरियादी भी सुरक्षित रह सकें और वहां तैनात पुलिसकर्मी भी कोविड-19 संक्रमण से बच सकें।

यह भी पढ़ें- जाको राखे साइयां मार सके न कोय.. कार को रौंदता हुआ फ्लाई ओवर से नीचे गिरा ट्रक, नहीं हुआ किसी का बाल भी बांका

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग