गाज़ियाबाद

Video: बीजेपी नेता को लोगों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े और सर भी फोड़ा, 4 गिरफ्तार

Ghaziabad news: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लोगों ने दौड़ा -दौड़ाकर पीटा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  
less than 1 minute read
Video: बीजेपी नेता को लोगों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े और सर भी फोड़ा, 4 गिरफ्तार
भाजपा नेता रिजवान की पिटाई करते हुए लोग

यूपी के गाजियाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रिजवान खान मीर की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें लोग उनके कपड़े फाड़कर और दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए नजर आ रहे है। रिजवान ने पुलिस की गाड़ी के पास भागकर अपनी जान को बचाने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी के नेता और दूसरे पक्ष में रविवार को दुकान के मालिकाना हक व किराए को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।

भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
दरअसल, ये मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना इलाके में भारत माता चौक के पास का है। आपको बता दें कि मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने रिजवान को मारना छोड़ा। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 4 लोगों को अरेस्ट किया है।

SP ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद की जानकारी मिली थी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो पता चला कि रिजवान खान और अब्दुल साबिर के बीच दुकान के मालिकाना हक व किराए को लेकर विवाद शुरू हुआ है। इसी झगड़े में साबिर ने कुछ लोगों से रिजवान की मारपीट करवा दी। हमने रिजवान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Updated on:
27 Mar 2023 06:45 pm
Published on:
27 Mar 2023 06:45 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी