गाज़ियाबाद

Ghaziabad: घर में पंखे से लटका मिला जिला जज का शव, हड़कंप

Highlights - गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला - पुलिस को घटनास्थल से नहीं बरामद हुआ कोई सुसाइड नोट - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कई एंगल से जांच में जुटी
less than 1 minute read
ghaziabad3.jpg

गाजियाबाद. थाना सिहानी गेट इलाके के मॉडल टाउन कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों ने गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का शव उनके ही निवास स्थान पर पंखे से लटके होने की खबर सुनी। आनन-फानन में यह सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कई पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे। वर्ष 2020 में उनकी पहली पोस्टिंग एचजेएस के पद पर हुई थी। फिलहाल वह कोर्ट नंबर-9 में तैनात थे। योगेश कुमार अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके की ईस्ट मॉडल टाउन कॉलोनी में स्थित जज रेजीडेंसी में रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह उनके परिवार वालों ने उनके कमरे में उनका शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वह केवल यही कह रही है कि अभी कई एंगल से जांच की जा रही है।

Published on:
29 Jan 2021 01:05 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी