गाज़ियाबाद

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए शांति मार्च निकाल लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कश्मीर में गुरुवार को हुए जैश ए मुत्रहम्मद के आतंकी हमले के विरोध में शांति मार्च निकाला गया। इस मार्च में अभय खण्ड, न्याय खण्ड आदि के आवासीय परिसर के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2019, 8:05 PM IST
protest
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए शांति मार्च निकाल लोगों ने दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। अभय खण्ड तीन स्थित बिनसर महादेव मंदिर के समीप परशुराम चौक से तिरंगा चौक तक पुलवामा में गुरुवार को हुए जैश ए मुत्रहम्मद के आतंकी हमले के विरोध में शांति मार्च निकाला गया। इस मार्च में अभय खण्ड, न्याय खण्ड आदि के आवासीय परिसर के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

गौरतलब है कि इसी आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये। मार्च में परशुराम चौक से तिरंगा चौक तक लोग अपने हाथों में जली हुई मोमबत्तियां लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, पुलवामा के शहीद अमर रहें, अमर रहें, पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगा रहे थे। तिरंगा चौक पर पहुंचकर भी लोगों ने शहीदों की स्मृति में ध्वज स्तम्भ पर मोमबत्तियां जलायीं।

इस अवसर पर मौजूद लोग जवानों की बीभत्स हत्या पर फफक फफक कर रो रहे थे। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबान दे। इसमें हीला सवाली देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस मार्च में स्थानीय पार्षद मीना भंडारी , पत्रकार लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत, समाजसेवी भगवान सिंह, आर के सिंह, वी एन सारस्वत, अनुज प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश यादव ,मनुज प्रताप सिह, यूनुस खान, भास्कर सिंह, आशीष उर्फ मुन्ना भाई, बाबू खान, कमल लखेड़ा, अभिषेक श्रीवास्तव, डा अमित शर्मा,अनिका भंडारी,प्रो महेश कुमार, एन डी पालीवाल, जयश्री सिन्हा, सी बी सिंह, श्रीमती एस अहलूवालिया, आशीष कुमार, एस एस बदौनी, रेखा थपलियाल, कमला रावत, लक्ष्मी रावत आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान