गाज़ियाबाद

मंदिर खुलते ही दर्शन कर घर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, CCTV कैमरे में कैद हुई लाइव मौत

Highlights - गाजियाबाद के लोनी इलाके के चिरोड़ी गांव की घटना - पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद - सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

2 min read
ghaziabad3.jpg

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके के चिरोड़ी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि एक युवक सोमवार को मंदिर खुलने के बाद भगवान के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहा था। अचानक ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद डाला। टक्कर लगते ही युवक करीब पांच फीट ऊपर उछला उसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कार चालक को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल, गाजियाबाद के लोनी इलाके के गांव चिरोड़ी का रहने वाला युवक विजेंद्र सैलून चलाता था। लॉकडाउन के बाद मंदिर खुलते ही वह भगवान के दर्शन कर अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी बीच एक लाल रंग की तेज रफ्तार कार आई और विजेंद्र को रौंदती हुई चली गई। जिस वक्त कार ने युवक को टक्कर मारी तो वह करीब 5 फीट ऊपर उछला और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती जांच में कार की एक नंबर प्लेट भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी देहात नीरज कुमार जादोन ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी कार चालक पुलिस गिरफ्त में होगा।

Published on:
08 Jun 2020 12:25 pm
Also Read
View All
‘किसी के बाप में दम नहीं, जो नमाज रोक दे’, सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता गिरफ्तार

दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया