26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान हुए ‘अनलॉक’: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

Highlights - दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के बाहर सुबह से ही लगी भक्तों की लंबी कतार - ढाई महीने बाद खोले गए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट - भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर खुश हुए श्रद्धालु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jun 2020, 10:17 AM IST

ghaziabad2.jpg

गाजियाबाद. करीब ढाई महीने बाद दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के पट खोल दिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए श्रद्धालुओं को उचित दूरी के साथ लाइन में खड़ा कर दिया गया और एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश दिया गया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें- बाहुबली पूर्व विधायक ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए हाइवे किनारे काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

उल्लेखनीय है कि देशभर के धार्मिक स्थलों के साथ ही गाजियाबाद स्थित प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर को कोविड-19 महामारी के चलते बंद कर दिया गया था। सरकार की तरफ से अनलॉक-1 करने के बाद सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की घोषणा की गई थी, जिसके चलते सोमवार सुबह से ही दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के कपाट पूजा करने के लिए खोल दिए गए। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। हालांकि मंदिर समिति ने यहां कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पूरे इंतजाम किए हैं। मंदिर के गेट पर ही सैनिटाइज करने के लिए टनल बनाई गई है। सभी भक्त टनल के बीच से ही मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी यहां विशेष ध्यान रखा गया। बारी-बारी से भक्त भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना कर रहे हैं।

मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि कोई भी भक्त मंदिर लगी किसी भी प्रतिमा या शिवलिंग पर हाथ नहीं लगाए और न ही किसी को भी यहां लगे घंटा बजाने की इजाजत है। इतना ही नहीं उन्होंने भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए सभी भक्तों को अपने घर से ही जल लाने के निर्देश दिए हैं। जैसे ही स्थानीय लोगों को मंदिर खोले जाने की सूचना मिली तो सुबह से ही मंदिर में शिव भक्तों का तांता लग गया और सभी भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद बेहद खुश नजर आए। यहां आने वाले भक्तों का भी यह कहना है कि वह अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करने के साथ-साथ वह यह भी कामना कर रहे हैं कि भगवान भोलेनाथ इस कोविड-19 महामारी से जल्द से जल्द सभी लोगों को निजात दिलाएं।

यह भी पढ़ें- Noida: कांग्रेसियों ने कराया लोगों को भोजन, कहा- जेल का डर दिखाकर सेवा से रोक नहीं सकती भाजपा

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग