26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली पूर्व विधायक ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए हाइवे किनारे काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

Highlights - गौतम बुद्ध नगर के कासना क्षेत्र का मामला - बिना मास्क पहने उड़ाई गईं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां - एसएसपी बोले- मामला हमारे यहां का नहीं, इसलिए नहीं की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jun 2020, 8:50 AM IST

bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का हाईवे किनारे एक समर्थक का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो मौजूद कोई भी शख्स सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नहीं दिख रहा है और न ही किसी के चेहरे पर मास्क लगा है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले पूर्व विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस लीडर इमरान मसूद के नाम से फेसबुक पर अश्लील पोस्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ हाईवे किनारे खड़े हुए केक काट रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उनके समर्थक नारेबाजी भी कर रहे हैं। यह वीडियो गौतम बुद्ध नगर के कासना हाईवे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित नोएडा से आते समय एक समर्थक का जन्मदिन मनाया है। इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जब इस संबंध में पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित से बता की गई तो उन्होंने कहा कि मैं रविवार को नोएडा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान समर्थकों ने मुझे रोक लिया। एक समर्थक का जन्मदिन था और उसी का केक मैंने काटा। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन 10 जुलाई को होता है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ देर रुकने के बाद वहां से निकल गया था।

वहीं, बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो गौतम बुद्ध नगर के कासना क्षेत्र का है। इस बारे में यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर के बाद गौतमबुद्ध नगर में फूटा कोरोना बम, 41 नए मामले सामने आए

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग