
Coronavirus: एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव, अहमदबााद से लौटा था परिवार
गौतमबुद्ध नगर। जिले में कोरोना वायरस ( Corona virus ) का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी 41 नए मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 632 पहुंच गई है। संक्रमण से जिले में अब तक 08 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 211 लोगों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को मिली रिपोर्ट में कुल 41 लोग ऐसे हैं जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। बतादें कि रविवार काे ही बुलंदशहर में भी 28 लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 48 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर और हरियाणा के हैं। 06 मरीजों की एंट्री दो बार हुई है। इनमें 07 मरीजों की एंट्री पहले ही हो चुकी है। डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थान हैं जहां कैंप लगाकर जांच की जा रही है।
अब रहना हाेगा सचेत
जिस तेजी से कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव आ रही हैं उससे साफ है कि अब लाेगाें को सचेत रहना हाेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ ताे मुश्किलें बढ़ सकती हैं और आने वाले समय में इसके भयावह परिणाम सामने आ सकेत हैं।
Updated on:
7 Jun 2020, 11:00 PM IST
Published on:
7 Jun 2020, 10:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.