26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोनी इलाके में युवक की गाेलियाें से भूनकर हत्या, हमलावर फरार

Highlights लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में घर में बैठे एक युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध गाेलियां बरसा दी। वारदात के पीछे मृतक के जीजा का नाम सामने आ रहा है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Jun 2020, 10:30 PM IST

Murder

Murder

गाजियाबाद. लोनी बॉर्डर थाना इलाके में अचानक उस वक्त दहशत फैल गई जब तीन हमलावरों ने एक युवक काे गोलियों से भून दिया। गाेलियाें की आवाज सुनकर लाेग माैके की ओर दाैड़े लेकिन तब तक तक हमलावर भाग चुके थे। आनन-फानन में घायल युवक काे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला मेरठ से गिरफ्तार

मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बॉर्बी घर पर बैठा हुआ था। अचानक बॉबी का जीजा राजकुमार और उनका लड़का व राजकुमार का भतीजा मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उन्होंने बॉर्बी की गोली मारकर हत्या ( murder )
कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हत्यारे फरार हाे चुके थे। लोगों ने ही पुलिस को घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: बंदिशों के साथ आज से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च लेकिन लेनी हाेगी अनुमति

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हमलावरों ने बॉबी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ बॉबी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बॉबी के जीजा राजकुमार और उनके पुत्र कलश शर्मा और उनके भतीजे हर्ष शर्मा ने ही बॉबी की हत्या की है। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग