26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस लीडर इमरान मसूद के नाम से फेसबुक पर अश्लील पोस्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

Highlights कांग्रेस लीडर इमरान मसूद के निजी सचिव ने की एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Jun 2020, 6:59 PM IST

imran

imran masood

सहारनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस लीडर एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ( congress leader imran masood ) के नाम से फेसबुक पर अश्लील पोस्ट किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इमरान मसूद के निजी सचिव ने सहारनपुर एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: रूई के बीच में छिपाकर ले जा रहे ऐसी चीज, पुलिस को मिली सूचना तो खुल गई पोल

कांग्रेस लीडर इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया ( social media ) पर भी वह अक्सर छाए रहते हैं लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। इस बार इमरान मसूद एक अश्लील पोस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। फेसबुक पर की गई इस पाेस्ट का स्क्रीन शॉट ( screen shot ) अब शाेसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारयरल हाे रही इस पोस्ट में अश्लील बातें कही गई हैं और यह अकाउंट इमरान मसूद के नाम से दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा तोहफा, इन इलाकों के लाखों लोगों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

इसी मामले को लेकर इमरान मसूद के निजी सचिव काजी फरहान सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार ( पी ) से मिले और पूरे मामले की शिकायत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी खुराफाती मानसिकता के व्यक्ति ने इमरान मसूद की फर्जी आईडी बनाई है। फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बदनाम करने के कोशिश की गई है। फर्जी फेसबुक आईडी से अश्लील पोस्ट की गई है। इस पोस्ट के जरिए इमरान मसूद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें: मिसाल: Lockdown के चलते नहीं पहुंचे रिश्तेदार तो मुस्लिमों ने कंधा देकर कराया अंतिम संस्कार

एसएसपी से की गई शिकायत में पूरे मामले की जांच कराए जाने के साथ-साथ फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। Saharanpur Police ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।