
ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी पुलिस ने मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्र मे अवैध शराब और गाँजा पकड़ा है। पुलिस ने दो शराब तस्कर समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। शराब की सप्लाई बिहार में किया जाना था। जबकि गाँजा दिल्ली एनसीआर के इलाके में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। दस टायारा ट्रक में रुई के बोरों के पीछे छिपा कर रखी पेटियों में अवैध इंग्लिश शराब भरी थी।
दरअसल, कोतवाली दादरी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर संगम होटल के पास बन्द पडी फैक्ट्री के सामने से दो शराब तस्कर विजय कुमार और फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले है इनके पास सोनीपत से दस टायारा ट्रक में रुई के बोरो के पीछे छिपा कर बिहार सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसमे 40 पेटी बोतल की, 100 पेटी अध्धे व 110 पेटी पव्वे की बरामद की गयी है।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआर के इलाके में सप्लाई करने के लिए लाये जा रहे 25 किलो गाँजा और 250 पेटी शराब के साथ दो तस्करों लालित शर्मा और राम बाबू खादय् विभाग के गोदाम जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। गाँजे की कीमत ढाई लाख रुपए है। पुलिस ने गाँजा सप्लाई के इस्तेमाल होने वाली स्कूटी भी जप्त की है, पकड़े गए तस्करों में से एक पहले भी गाँजा तस्करी में जेल जा चुका है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया की गाँजा की सप्लाई करने वाले मास्टर माइंड के बारे दादरी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है, उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा । पकड़ी गई शराब की कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
7 Jun 2020, 5:29 PM IST
Published on:
7 Jun 2020, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.