26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: लूट करके भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक फरार

Highlights: -घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है -बदमाश का नाम अबरार है -इस पर एक दर्जन से ज़्यादा लूट हत्या के मुकदमे दर्ज हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2020, 2:26 PM IST

नोएडा। शहर के कोतवाली 49 क्षेत्र में लूट करके भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि बदमाश का नाम अबरार और इस पर एक दर्जन से ज़्यादा लूट हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाश के बाकी अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गयी है। बदमाश के कब्जे से तमंचा सहित पल्सर बाइक व लुटा गया मोबाइल व पर्स बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता की पत्नी बोली- मेरे पति के अन्य महिला से हैं संबंध, मेरी जान को है खतरा

पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश अबरार है गाज़ियाबाद के मसूरी का रहने वाला है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना 49 पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक सवार एक व्यक्ति से मोबाइल व पर्स लेकर भाग रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह लोग रुके नहीं और अपनी बाइक को भागना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बाइक पर सवार एक युवक को गोली लग गई। वह बाइक सहित नीचे गिर गया। जिसे पुलिस दबोचने में सफल रही। इसी दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: चाचा-भतीजी के अवैध संबंधों में बाधक बना पिता तो बेटी ने उस्तरे से काट दिया गला, ऐसे खुला राज

एडिशनल डीसीपी ने बताया की घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान अबरार के रूप में हुई है। उसपर लूट व हत्या के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। उसके फरार साथी बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है। इसके अलावा पकड़े गए बदमाश के बारे में और भी थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस बदमाश के पास से अवैध तमंचा वह एक बाइक बरामद हुई हैं साथ ही लूटा हुआ मोबाइल व पर्स भी बरामद किया गया है।