26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता की पत्नी बोली- मेरे पति के अन्य महिला से हैं संबंध, मेरी जान को है खतरा

Highlights: -महिला ने थाने में जाकर की शिकायत -पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस किया दर्ज -आरोपी नेता फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2020, 12:44 PM IST

a0219fea5bfe4a2494b17e4daa3c31ce.jpg

नोएडा। थाने में पहुंची एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति भाजपा नेता है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें : गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच कमेटी ने बयान किए दर्ज

थाना फेज टू में पहुंचकर महिला ने बताया कि उसकी शादी 2006 में श्रीकांत त्यागी से हुई थी। जो कि भाजपा नेता है। उनके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला से भी संबंध हैं और फरवरी में जब उसके पता चला कि उसका पति लगातार 5 महीने से लखनऊ में है तो वह वहां पहुंची। जहां फ्लैट में उसका पति एक महिला के साथ मिला। इसकी शिकायत उसके द्वारा लखनऊ के गोमती नगर थाने में भी की गई है।

यह भी पढ़ें: मंदिर में पूजा करने काे लेकर हुए विवाद के बाद नाबालिग दलित की गाेली मारकर हत्या

महिला का आरोप है कि ऐसा करने के बाद से उसके पति ने खर्चा देना बंद कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात उसका पति श्रीकांत उसके घर आया और नौकर व बच्चों से मारपीट की। आरोप है कि उसने उसके ऊपर भी पिस्टल तानी और कहा कि भंगेल में दुकानों का किराया लेने क्यों गई। फिर महिला से लात-घूंसे से मारपीट कर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी हत्या कर सकता है। इसके पीछे बड़ा कारण दूसरी महिलाओं से संबध है और वह तलाक के लिए दबाव भी बना रहा है।

इस मामले में थाना फेज टू इंचार्ज फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि महिला थाने आई थी। पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन भी आया था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी फरार है, मामले की जांच की जा रही है।