26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरोहा: मंदिर में पूजा करने काे लेकर हुए विवाद के बाद नाबालिग दलित की गाेली मारकर हत्या

Highlights अमराेहा जिले के गांव डाेमखेड़ा में शनिवार रात घर में साे रहे एक दलित किशाेर की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Jun 2020, 12:14 PM IST

murder2.jpg

murder

Amroha. यूपी के अमरोहा जिले में आधी रात काे दलित युवक की गाेली मारकर ( murder ) हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले मंदिर में पूजा करने काे लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने काेई सटीक कार्रवाई नहीं की। अब हत्या की इस वारदात के पीछे इसी विवाद काे कारण मना जा रहा है। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी डाॅक्टर विपिन ताड़ा मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेने के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आदेश अधीनस्थों काे दिए।

यह भी पढ़ें: ज्वैलर को दिनदहाड़े गोली मारकर लूट के आरोपी का पुलिस से हुआ सामना, दिखा खौफनाक मंजर

घटना अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा की है। बताया जाता है कि, करीब चार दिन पहले इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला दलित युवक विकास का गांव के ही युवक हाेराम से विवाद हाे गया था। आराेप यह भी है कि, विकास मंदिर में पूजा करने गया थ और कुछ लाेगाें ने उसे राेक दिया था। इसी बात काे लेकर दाेनाें पक्षों के बीच विवाद हाे गया था। इस पूरी घटना की शिकायत दलित पक्ष ने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने मामले काे गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: शिक्षिका अनामिका शुक्ला काे लेकर एक और खुलासा, सहारनपुर में भी रिपाेर्ट दर्ज

पुलिस ( up police ) की यही लापरवाही शनिवार देर रात दलित युवक विकास की जान पर बन आई। साेते वक्त उसकी गाेली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे मंदिर में पूजा करने से राेकने काे लेकर हुए विवाद काे ही कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनाें की तहरीर के आधार पर हत्याराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: Corona हॉटस्पॉट से गुपचुप बारात ले जाकर दुल्हन घर ले आया दूल्हा, अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा

थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि मंदिर में पूजा करने से राेके जाने का काेई मामला प्रकाश में नहीं आया है। मृतक विकास पुत्र ओमप्रकाश की उम्र महज 17 साल थी। हत्याराेपी युवक हाेराम पुत्र लाला की उम्र करीब 18 साल है। दाेनाें का खेलते वक्त किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था। अभी तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि, विवाद के बाद से हत्याराेपी अपने घर पर नहीं था। शनिवार रात काे वह गांव लाैटा और सीधे विकास के घर पहुंच गया और साेते हुए उसे गाेली मार दी। थानाध्यक्ष का यह भी कहना है पूरी घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Police के सिपाही ने पुलिस चौकी में इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

एसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से आई तहरीर में एक ही परिवार के चार लोगों काे नामजद किया गया है सभी के खिलाफ मुकदमा (FIR ) दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग