
अनामिका
सहारनपुर। चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला काे लेकर हाे रहे खुलासों में अब सहारनपुर का नाम भी जुड़ गया है। अनामिका की तैनाती यहां मुजफ्फराबाद ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दिखाई गई है। यहां से भी अनुराधा ने एक लाख से अधिक वेतन लिया है। अब खुलासा होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर शिक्षिका के खिलाफ ( Saharanpur Police ) सहारनपुर के जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के हसनपुर की रहने वाली अनामिका शुक्ला प्रयागराज, अंबेडकर नगर और बागपत समेत उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में भी तैनात रही। अभी तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आ चुकी है कि पिछले एक साल में अनामिका ने एक करोड़ से अधिक वेतन सरकारी खजाने से लिया है। अब मामला खुलने पर अनामिका के तार सहारनपुर से भी जुड़ गए हैं।
इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह सहारनपुर के मुजफ्फराबाद में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर तैनात थी। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग ने अनामिका को तलब किया और अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ सहारनपुर आने के लिए कहा लेकिन वह सहारनपुर नहीं आई और उन्हाेंने वाट्सएप पर अपना स्तीफा भेज दिया।
यह भी पढ़ें: तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा, यह कहते ही प्रेमिका पर चाकू लेकर टूट पड़ा प्रेमी, मौत
अनामिका ने पांच जून को विद्यालय वार्डन के व्हाट्सएप पर त्याग पत्र भेजा है। अब तक की पड़ताल में यह बात भी सामने आ चुकी है कि अनामिका शुक्ला सहारनपुर में अगस्त 2019 से लेकर जनवरी 2020 तक करीब एक लाख 70 हजार रुपये का मानदेय ले चुकी हैं। अब शिक्षा विभाग ने अनामिका के खिलाफ जनकपुरी थाने में कूट रचित अभिलेखों के आधार पर फर्जी तरीके से नौकरी पाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह रिपोर्ट बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक आदित्य नारायण शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार का कहना है कि अनामिका शुक्ला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजफ्फराबाद में पूर्णकालिक शिक्षिका थी। जांच के दौरान उनके सभी मूल प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। वह अगस्त 2019 से तैनात थी नौकरी के लिए जिस तरह से उन्होंने कूट रचना की है उसी के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Updated on:
7 Jun 2020, 11:20 AM IST
Published on:
7 Jun 2020, 11:17 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.