26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का बड़ा तोहफा, इन इलाकों के लाखों लोगों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

Highlights: -पिछले काफी समय से 220 केवी का उप केंद्र बनाया जा रहा था जो अब बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है -जिसका लोकार्पण कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Jun 2020, 5:32 PM IST

cm yogi

cm yogi

गाजियाबाद। जनपद के 22 इलाके ऐसे हैं जहां पर रहने वाले लोगों को अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पाएगी। यह सौगात सांसद जनरल वीके सिंह ने लोगों को दी है। दरअसल, प्रताप विहार क्षेत्र मैं 220 केवीए उप केंद्र का लोकार्पण सांसद जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉल के जरिए कर दिया है। जिसके बाद से 22 इलाकों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। इस खबर के बाद इलाके के लोग बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें : मिसाल: Lockdown के चलते नहीं पहुंचे रिश्तेदार तो मुस्लिमों ने कंधा देकर कराया अंतिम संस्कार

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में पिछले काफी समय से 220 केवी का उप केंद्र बनाया जा रहा था। जो कि अब बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। जिसका लोकार्पण कर दिया गया है। अब इसके बाद विजय नगर प्रताप विहार सिद्धार्थ विहा के लिए एक तोहफा भेंट किया है। जिसके बाद अब इन इलाकों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। इस उपकेंद्र को बनाने में 120 करोड रुपए की लागत आई है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर फूटा कोरोना बम, 3 मेडिकल स्टाफ समेत 28 केस आए सामने

वहीं इस उप केंद्र के लोकार्पण के बाद जैसे ही इलाके के लोगों को यह जानकारी मिली कि उन्हें 24 घंटे बिजली मिलने वाली है। तो इलाके के लोग बेहद खुश हैं। इस इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट के कारोबारी महेंद्र यादव ने बताया कि इस इलाके में सबसे ज्यादा बिजली गुल रहती थी। जबकि इससे पहले भी यहां 24 घंटे बिजली दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी ज्यादातर कट रहता था ।उन्होंने बताया कि जिस तरह से इस इलाके में उप केंद्र का लोकार्पण किया गया है और बताया जा रहा है कि 24 घंटे यहां के लोगों को बिजली मिलेगी। इसे बड़ी राहत वाली खबर माना जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग