
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता गिरफ्तार
Mohammad Imran Arrested: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या हत्याकांड के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा है। प्रशासन लगातार इलाके में नजर बनाए हुए है। इसी बीच जुम्मे की नमाज के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में पूर्व सपा नेता मोहम्मद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि किसी के बाप में दम नहीं, जो हमारी नमाज रोक दे। पुलिस ने इसे भड़काऊ बयान मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। मामले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में मोहम्मद इमरान कथित तौर पर धार्मिक आयोजन के दौरान बयान देते नजर आए। स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया और देखते ही देखते इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू की और शुरुआती पड़ताल में इसे संवेदनशील माहौल में दिया गया बयान मानते हुए मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का फैसला किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में पहले से ही अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू थी और लगातार गश्त की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ और तेज आवाज में हो रही बयानबाजी की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया गया।
मोहम्मद इमरान खोड़ा इलाके की स्थानीय राजनीति में जाना-पहचाना नाम रहा है। वह पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े थे और नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बाद में उन्होंने सपा छोड़ दी और नगर पालिका चुनाव में एआईएमआईएम से टिकट मांगने की कोशिश की, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मामला सामने आने के बाद AIMIM के स्थानीय नेताओं ने साफ कर दिया कि मोहम्मद इमरान का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि इमरान पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं और न ही उनके पास कोई जिम्मेदारी है।
आपको बता दें कि यह बयान उस समय दिया गया जब कुछ दिन पहले ही एक मुस्लिम समुदाय के नाबालिग ने बकरीद के दिन सूर्या नाम के हिंदू युवक की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार उन दोनों के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, लेकिन बदला लेने के चक्कर में विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने अपने पिता और दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या की चाकू घोपकर हत्या कर दी।
Published on:
07 Jun 2026 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
