26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रब ने बना दी जोड़ी: तीन फुट के फिल्म स्टार दूल्हे को मिली तीन फुट की दुल्हन

Highlights - फिरोज को जीवन साथी के रूप में मिली जैनब तो खुल गई किस्मत- नसीब में शादी लिखी थी फिर क्या हुआ रबने बना दी जोड़ी- तीन फुट की जैनब के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे स्टार फिरोज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jun 2020, 10:52 AM IST

meerut.jpg

मेरठ. कहते हैं अगर दिल से कुछ करने की चाहत हो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में जुट जाती है। फिल्म का यह डायलॉग बॉलीवुड स्टार फिरोज पर एकदम फिट बैठता है। लंबे समय से दुल्हन लाने का सपना संजाए तीन फुट के फिरोज की मन्नत पूरी हो गई है। परिवार के लोग काफी समय से फिरोज की शादी के प्रयास में थे, लेकिन हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। इसी बीच अचानक दोस्त की भाभी ने उसे देखा और अपनी तीन फुट की बहन के लिए पसंद कर लिया। फिर क्या था दोनों परिवार के लोग बैठे और रिश्ता तय हो गया। ढाई माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा और अब दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- बाहुबली पूर्व विधायक ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए हाइवे किनारे काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी फिरोज की लंबाई तीन फुट है। घर में सभी सामान्य कद के हैं। इसलिए उनकी चिंता सभी को हर वक्त रहती है। उम्र के साथ ही शादी की बात चलने लगी, लेकिन लंबाई आड़े आ जाती थी। एक दिन वह अपने दोस्त के घर गए तो उसकी भाभी ने उन्हें देख लिया। वह भी अपनी तीन फुट की बहन जैनब की शादी के लिए परेशान थी। बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया।

फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन लग गया। अब अनुमति लेकर शादी हुई। बरात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थे। वहीं, फिरोज ने बताया कि वह मॉलीवुड की कई फिल्मों डाक्टर दिल वाला, मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना और मस्त पहलवान, पड़ोसी परेशान में काम भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान हुए 'अनलॉक': सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग