गाज़ियाबाद

मसूरी नहर में मिली गायब शख्स की कार, दो राज्य की पुलिस जांच में जुटी

खबर की खास बातेंः- 1. मयूर विहार से 5 जून को गायब हुआ था शख्स2. गोताखोरों को बुलाकर गंग नहर में शख्स को खोजने का किया गया प्रयास3. दिल्ली और यूपी मामले की जांच में जुटी

2 min read
मसूरी नहर में मिली गायब शख्स की कार, दो राज्य की पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद. दिल्ली के थाना मयूर विहार फेस-1 से गायब हुए शख्स की कार मसूरी नहर में तैरती हुई मिली। लेकिन अभी शख्स के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। परिजनों ने मयूर विहार थाने में गायब शख्स की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। अब पुलिस हत्या के एंगल से भी जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आस-पास के लोगों को नाहल स्थित अपर गंग नहर में एक कार दिखाई दी। कार को नहर में देखकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मसूरी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंग नहर से कार को बाहर निकाला। वहीं, कार में मिले कागजों के आधार पर पुलिस कार मालिक तक जा पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कार सवार शख्स की गुमशुदगी मयूर विहार फेस-1 थाना में एफआईआर दर्ज है।

मसूरी कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजकुमार का 26 वर्षीय पुत्र सनी 5 जून की शाम घर से निकला था। राजकुमार ने देर रात करीब 10 बजे से सनी को फोन किया था। उसने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन वह अगले दिन सुबह तक भी घर नहीं पहुंचा। घर न पहुंचने पर राजकुमार ने मयूर विहार थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि वह उस दिन किसी से पैसे लेने के लिए घर से निकला था। फोन को ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन डासना जेल चौकी के आसपास मिली। वहीं, मसूरी थाना प्रभारी प्रवीन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की गंग नहर में तलाश की। उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

Updated on:
08 Jun 2019 04:34 pm
Published on:
08 Jun 2019 04:27 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर