गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में व्यापारियों और नगर निगम कर्मियों के बीच झड़प, एक घायल

गाजियाबाद की सब्जी मंडी में शुक्रवार को पॉलिथीन जब्त करने पहुंची नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम और व्यापारियों में झड़प हो गई।

less than 1 minute read

गाजियाबाद में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को मार्केट के अंदर पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया था। इसे लेकर व्यापारी और नगर निगम के प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्थरबाजी भी हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी के सिर पर चोट लगी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी व्यापारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। तनाव बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा और दूसरी तरफ व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी।

पत्थरबाजी में सुरक्षाकर्मी का सिर फूटा

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की सब्जी मंडी में शुक्रवार को पॉलिथीन जब्त करने पहुंची नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम और व्यापारियों में झड़प हो गई। इस दौरान किसी ने पत्थर चला दिया, जिसमें प्रवर्तन दल में शामिल सुरक्षाकर्मी के सिर पर चोट लगी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसमें कई व्यापारियों को चोट लगने की बात सामने आ रही है।

इस घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और पूरी मार्केट बंद कर दी। यहां तक कि सिंहानी गेट थाने का घेराव किया। व्यापारियों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

बताया जा रहा है कि व्यापारियों का समर्थन करने हिंदू दल के पिंकी चौधरी समर्थकों के साथ पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Updated on:
21 Jun 2024 07:43 pm
Published on:
21 Jun 2024 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर