गाज़ियाबाद

हथियारों के बल पर महिला और बच्ची को बधंक बनाकर बदमाशोंं ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

लूट की वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद गोविंदपुरम स्थित पंतजलि स्टोर में बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया  
less than 1 minute read
loot
हथियारों के बल पर महिला और बच्ची को बधंक बनाकर बदमाशोंं ने लूट पर दिया लूट की वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद. कविनगर कोतवाली एरिया के गोविंदपुरम में पंतजलि स्टोर में बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की पूरी वारदात पंतजलि स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हथियारों के बल पर बदमाशों ने नकदी और अन्य सामान लूट लिया। महिला ने बदमाशों का विरोध भी किया। लेकिन बदमाशों ने महिला और उसकी बेटी को गनप्वाइंट पर ले लिया।

बताया गया है कि बदमाशों ने पहले बाइक को गाज़ियाबाद से लुटा और ओर उसके बाद लग्जरी कार भी लूटी थी। कविनगर पुलिस के अलावा नोएडा पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुटी है। उधर एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना कवि नगर इलाके में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को सौंपा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Updated on:
20 Apr 2019 11:43 am
Published on:
20 Apr 2019 11:43 am