गाज़ियाबाद

जंगलराज: भैया दूज पर बहन के सामने लुटेरों ने छोटे भाई को बीच सड़क पर मार दी गोली

भैया दूज पर बाइक सवार बदमाशों ने एक भाई और बहन को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने बहन के जूलरी लूटने की कोशिश की तो भाई बदमाशों से भिड़ गया।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 8:52 AM IST
goli
जंगलराज: भैया दूज पर बहन के सामने लुटेरों ने छोटे भाई को बीच सड़क पर मार दी गोली

गाजियाबाद. भैया दूज पर बाइक सवार बदमाशों ने एक भाई और बहन को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने बहन के जूलरी लूटने की कोशिश की तो भाई बदमाशों से भिड़ गया। बहन को बचाने के चक्कर में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से नाकाम रहने पर एक बहन से उसका भाई छीन लिया। घटना गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक इलाके में हुई। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घूकना निवासी शीशपाल की बेटी सविता और बेटा मनोज बाइक पर सवार होकर ताउ के बेटे के पास आए थे। ताउ का बेटा ग्रेटर नोएडा के महरौली गांव में रहाता हेै। तहेरे भाई का टीका करने के बाद में सविता मनोज के साथ में वापस घर लौट रही थी। जब ये दोनों गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक एरिया के सुख सागर फार्म हाउस के पास पहुंचे तो उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने सविता से जूलरी लूटने का प्रयास किया।

मनोज ने बदमाशों का विरोध करने किया। इस दौरान वह बदमाशों से भिड़ गया। तभी बदमाशों ने मनोज को गोली मार दी। बताया गया है कि बदमाशों का सविता ने भी विरोध किया तो बदमाशों ने सविता पर भी गोली चलाई। लेकिन वह बाल—बाल बच गई। उधर, गोली लगने के बाद में लहुलुहान होकर मनोज जमीन पर गिर गया। जिसे देख बदमाश मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।

अकेला था भाई

मनोज (23) तीन बहनों का अकेला भाई था। बीकॉम करने के बाद में वह एक निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। मनोज के पिता शीशपाल मेरठ रोड पर चाय की दुकान चलाते हैं। मनोज चाहता था कि पिता को चाय की दुकान बंद करा खुद ही घर का सारा बोझ उठाएंगे। लेकिन बुजुर्ग पिता ने यह कभी नहीं सोचा था कि उसके शव को कंधा देना होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान