गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बच्चे

ट्रांसफॉर्मर में आग लगी तो आसपास के इलाकों में जाने वाली विद्युत आपूर्ति की लाइन के तार भी अचानक टूट गए और भगदड़ मच गई।

2 min read
fire in transformer

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके की सरस्वती विहार कालोनी में रविवार की सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब गांव के रास्ते के किनारे लगे एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में उसके इर्द-गिर्द खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। जैसे ही ट्रांसफॉर्मर में आग लगी तो आसपास के इलाकों में जाने वाली विद्युत आपूर्ति की लाइन के तार भी अचानक टूट गए और भगदड़ मच गई।

दरअसल लोनी इलाके की सरस्वती विहार कालोनी में मेन रोड पर एक ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे पूरे इलाके में बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां बच्चों के खेलने के लिए कोई अलग से जगह या पार्क नहीं है। इसलिए जहां ट्रांसफॉर्मर लगा है उसके आस-पास ही खाली जगह में इलाके के बच्चे इकट्ठे होकर खेलते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी वहां सर्दी में धूप सेकने के लिए बैठ जाते हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह छुट्टी होने के कारण काफी संख्या में यहां बच्चे खेल रहे थे, लेकिन अचानक ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते भीषण लपटों के साथ आग लग गई। इस आग से बड़ा हादसा हो सकता था, जो लोगों की सक्रियता से टल गया।

जैसे ही आग लगी तो चारों तरफ बिजली की सप्लाई वाले तार टूट कर जमीन पर गिर गए और पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त बच्चे खेल रहे थे। उस वक्त रविवार का अवकाश होने के कारण कुछ लोग भी वहां सर्दी में धूप सेकने के लिए बैठे थे। आग लगते ही इन लोगों ने जैसे ही बिजली के तार टूटे वैसे ही आनन-फानन में वहां खेल रहे बच्चों को हटाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रांसफॉर्मर में आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक ट्रांसफॉर्मर पूरा जल चुका था।

Published on:
14 Jan 2018 05:02 pm
Also Read
View All
Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, 3 मदरसे सील, जानें क्या है यह अभियान?

Surya Murder Case Update: सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई सरकारी नौकरी, DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में बड़ा एक्शन, तीन अवैध मदरसे होंगे सील, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी