गाज़ियाबाद

पेड़ से लटका मिला गाजियाबाद से अपहृत युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी तीन लाख की फिरौती

2 min read
पेड़ से लटका मिला गाजियाबाद से अपहृत युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

गाजियाबाद. एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, गाजियाबाद से युवक का अपहरण कर अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया । घटना मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास के पास की है। जहां पर मंगलवार की सुबह पेड़ पर टंगा शव देख कर सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मृत युवक की जेब से मिले मोबाइल ने उसकी शिनाख्त की गई।

आपको बता दें कि गाजियाबाद के कवि नगर इलाके से एक फैक्ट्री में काम करने वाला अखिलेश नाम का युवक 7 दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों को इसने खुद फोन करके बताया कि अपहरणकर्ताओं ने तीन लाख की फिरौती मांग रहे हैं। फिरौती न देने पर अपहरणकर्ता उसकी किडनी बेचने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में गाजियाबाद जिले की पुलिस तफ्तीश कर ही रही थी, लेकिन मंगलवार को मेरठ के थाना खरखौदा इलाके में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में गाजियाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल, पुलिस को अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। हालांकि, मेरठ पुलिस केवल हत्या होने की बात कह रही है।

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिश कुमार ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले कवि नगर इलाके में रहने वाला एक युवक अचानक 26 अक्टूबर को उस वक्त लापता हो गया था, जब वह अपने काम पर गया था । उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 27 अक्टूबर को परिजनों द्वारा थाना कविनगर में कराई गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके ही मोबाइल से खुद उसी का फोन आया है कि कुछ लोगों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है और वह उससे तीन लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने कई टीम गठित कर युवक की तलाश में जुट गई थी, लेकिन उसका मोबाइल का स्विच ऑफ आ रहा था, जिसके कारण युवक तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। मंगलवार इसी बीच मंगलवार की सुबह मेरठ के खरखौदा पुलिस द्वारा सूचना मिली कि अखिलेश नामक युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद से बरामद हुई नेपाल की 30 युवतियां, इस काम के लिए दुबई ले जाने की थी तैयारी

Published on:
30 Oct 2018 07:07 pm
Also Read
View All