दुनियाभर के 100 सबसे तेज विकसित हाे रहे शहरों में चार यूपी के शहर यूपी के अलावा गुजरात के भी चार शहर 100 शहराें की सूची में शामिल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) विकास ( development ) की दाैड़ में भारत ने विश्व पटल अपनी अलग पहचान बनाई है। पूरी दुनिया में तेजी से विकसित हाे रहे 100 शहराें में 25 शहर अकेले भारत के हैं। इनमें यूपी का शहर गाजियाबाद दुनियाभर में दूसरे नंबर है। यानि गाजियाबाद पूरी दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हाेता शहर है जबकि भारत में गाजियाबाद का नंबर पहले स्थान पर है। सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं वेस्ट का केंद्र कहे जाने वाले महानगर मेरठ ने भी भारत काे विश्व पटल पर रेकिंग दिलवाई है। मेरठ ने दुनियाभर में तेजी से विकसित हाे रहे 100 शहराें में 63वे नंबर पर अपना स्थान बनाया है।
हाल ही में मेयर काउंसिल की ग्लोबल समिट में यह तथ्य सामने आए हैं। ग्लाेबल समिट में दुनियाभर के 100 शहराें की सूची बनाई गई। यह सूची वर्ष 2006 से वर्ष 2020 के बीच शहरों में विकास की दर के आधार पर तैयार की गई। भारतवासियाें के लिए गर्व की बात है कि दुनियाभर के 100 शहराें में 25 शहर भारत देश के हैं। यूपी वालाें के लिए गर्व की बात यह है कि गाजियाबाद ने देश में पहला और दुनियाभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें: OMG महिलाओं की कब्र खोदकर शवों से गायब किए सिर
इस सूची ने साफ कर दिया है कि विकास के हाइवे पर भारत देश फर्राटे भर रहा है। भारत के कुल 25 शहरों में यूपी के चार शहर गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और कानपुर हैं। इसी तरह से गुजरात के भी चार शहर शामिल हैं। इनमें सूरत चाैथे नंबर पर है जबकि राजकोट 22वें नंबर रहा है। इसी तरह से अहमदाबाद 73वें और वडोदरा 86वें नंबर पर है। गुलाबी शहर जयपुर 24वे नंबर पर है। दिल्ली शहर काे सूची में 28वा नंबर मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बीते कई वर्षों से शीर्ष पर काबिज इंदौर विकास के पैमाने पर 32वें नंबर पर है। आइटी सिटी बैंगलुरू 67वें और तालों के शहर भोपाल को 77वा स्थान मिला है। स्टील सिटी जमशेदपुर की काे 84वीं रैंकिंग मिली है। स्पाेर्ट्स सिटी मेरठ 63वें नंबर पर है।
दुनियाभर के शहराें में भारतीय शहरों की सूची और रैकिंग पर एक नजर