गाज़ियाबाद

10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार कार की छत पर मौत से जूझता रहा मैनेजर, लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो-

गाजियाबाद में हाईवे पर उस वक्त लोग अचानक हैरान रह गए, जब एक कार फिल्मी स्टाइल फर्राटे से दौड़ रही थी और उसे के बोनट पर एक शख्स जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 12:53 PM IST
Ghaziabad
10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार कार की छत पर मौत से जूझता रहा मैनेजर, लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. गाजियाबाद में हाईवे पर उस वक्त लोग अचानक हैरान रह गए, जब एक कार फिल्मी स्टाइल फर्राटे से दौड़ रही थी और उसे के बोनट पर एक शख्स जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। सड़क पर चलते सभी लोग यह देख सन्न रह गए। किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवक ऐसा क्यों कर रहा है। वहीं कार चालक कार को लगातार दौड़ा रहा था। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार काे रुकवाया तो असल मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि कार पर चढ़े मैनेजर की कार युवक ने टक्कर मार दी थी। जब उसने कार से उतरकर इसका विरोध किया तो युवक ने उस पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया। इससे घबराया मैनेजर जान बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हिंडन गोल चक्कर के पास गुरुवार रात एलएलबी पास एक युवक ने अपनी कार से सामने चल रही एक्सपोर्ट कंपनी के मैनेजर की कार में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था। पीड़ित मैनेजर ने विरोध करते हुए युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने अपनी कार दौड़ा दी। मैनेजर उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि युवक करीब 10 किलोमीटर तक मैनेजर को इसी तरह बोनट और छत पर लटका कर सड़क पर कार दौड़ाता रहा।

इस दौरान कार चालक ने सड़क पर कार को जिग-जैग किया और छत पर चढ़ेे मैनेजर को नीचेे गिराने का प्रयास किया। जैसे ही कार मेरठ रोड की तरफ मुड़ी तो पुलिस को यह देखकर शक हुआ। उधर, कुछ लोगों ने भी पुलिस को इस बारे में बताया तो पुलिस ने कार सवार को मेरठ रोड पर रोककर गहन पूछताछ की। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक भुवनेश नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार की छत पर चढ़कर जान बचाने वाले मैनेजर ने साहिबाबाद थाने में हत्या की कोशिश किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Updated on:
10 Nov 2018, 12:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान