26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को भी गोली से उड़ाया

महिला के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Nov 2018, 9:46 AM IST

Rampur

3 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को भी गोली से उड़ाया

रामपुर. घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने 3 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने कथित रूप से अपने पति और भाई के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में नाकाम होने की वजह से बेटे के साथ जान देने की बात लिखी है। हालांकि महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी आरके यादव बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह मूलरूप से गौरखपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे शेखर की शादी मुरादाबाद जिले के बूजपुर निवासी कविता से हुई थी। उनका 3 साल का एक बेटा वंश है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शेखर की बहनें भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए आई हुई थीं। परिजनों के अनुसार सभी लोग भाई दूज का त्योहार मना रहे थे। इसी बीच कविता के बेडरूम में गोलियां चलने की आवाज आई तो सभी लोग उस ओर दौड़े, लेकिन बेडरूम का दरवाजा बंद था। इसके बाद मौके पर पड़ोसी भी आ गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। मां-बेटे दोनों खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे।

यूपी में भाईदूज पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 4 सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, सुनकर रो पड़े सभी

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने बताया कि पड़ोसी और मृतका की दादी से खबर मिली थी कि 3 साल की बेटे उसकी मां ने गोली मारकर खुद भी गोली मारकर जान दे दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कविता के पिता ने सिविल लाइंस थाने में देर रात तहरीर देते हुए दामाद चंद्रशेखर, समधी रमाकांत यादव, समधन कौशल्या देवी और दामाद के भाई विवेक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच-पड़ताल में जुटी है।

सड़क पर फैलने वाले वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने वाले योगी सरकार के आदशो की उडाई जा रहीं है धज्जियां, देखें वीडियो-