
युवक ने मात्र 250 रुपयों के लिए अपने खास दोस्त का कैंची से किया ये हाल, अब कर रहा पछतावा
गाजियाबाद।दुनिया में खूनी रिश्तों से भी ज्यादा खास रिश्ता दोस्ती का माना जाता है।कहते दोस्ती में लोग एक दूसरे के लिए जान दे देते है, लेकिन यूपी के गाजियाबाद में एक एेसा मामला सामने आया।जहां एक दोस्त ने महज कुछ रुपयों के लिए दोस्त की ही जान ले ली।इतना ही नहीं दोनों ने महज ढाई सौ रुपए को लेकर विवाद हो गया था।जिसके चलते आपस में झगड़ा हो गया।और देखते ही देखते एक युवक ने अपने साथी को कैंची मारकर घायल कर दिया।जिसे आनन-फानन में लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया।लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गर्इ।फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा थाना साहिबाबाद में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
दिवाली से पहले दोस्त ने दिये थे रुपये
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के अर्थला गांव में प्रदीप और संजय रहते थे।वह काफी गहरे दोस्त थे। दिवाली के त्योहार से पहले प्रदीप ने संजय को ढाई सौ रुपए का उधार दिया था।जिसके बाद वह दिवाली पर उससे रुपए वापस मांग रहा था।लेकिन दिवाली के दिन संजय ने रुपए देने से इनकार कर दिया था। गोवर्धन पूजा के दिन भी दोनों का विवाद हुआ। और पास में रखी कैची उठाकर प्रदीप ने संजय पर एक के बाद एक कई बार हमला किया।
इसके गंभीर रूप से घायल हुए संजय को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान संजय अपनी जिंदगी हार गया।संजय के परिजनों ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस आई।और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद भी प्रदीप को यकीन नहीं हो रहा कि संजय की मौत हो चुकी है। उसे अपने किए पर काफी पछतावा है।
Updated on:
09 Nov 2018 02:35 pm
Published on:
09 Nov 2018 02:35 pm
