26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Metro की पायलेट को अमिताभ बच्चन ने किया ये इशारा, नहीं समझी तो हार गर्इ 9 लाख 30 हजार रुपये

शो के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पहुंची थी निकिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Nov 2018, 12:04 PM IST

news

मेट्रो की पायलेट को अमिताभ बच्चन ने किया ये इशारा, नहीं समझी तो हार गर्इ 9 लाख 30 हजार रुपये

नोएडा।बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से हर कोर्इ मिलना चाहता है, लेकिन दिवाली के त्योहार पर खुद यूपी के मुरादाबाद निवासी निकिता वैद्य को बुलाकर अमिताभ बच्चन ने हाॅट सीट पर बिठाया।दरअसल हम बात कर रहे है कौन बनेगा करोड़पति की।इसमें नोएडा मेट्रो चलाने वाली पहली महिला पायलेट केबीसी में पहुंची। वह बुधवार आैर गुरुवार को दो दिन खेली।लेकिन अमिताभ बच्चन का एक इशारा न समझपाने की वजह से निकिता नौ लाख तीस हजार रुपये हार गर्इ।

यह भी पढ़ें-वकील ने प्रदूषण रोकने के लिए पड़ोसी से की अपील तो उसने कर दिया ये कांड, वीडियो हुआ वायरल

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पहुंची थी मेट्रो पायलेट निकिता वैद्य

मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली निकिता वैद्य एनएमआरसी में पहली महिला मेट्रो पायलेट है।निकिता दिवाली के दिन यानि बुधवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची।यहां उन्होंने हाॅट सीट पर पांच सवालों के जवाब दिये थे। वहीं अगले दिन गुरुवार को निकिता ने अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर कर्इ प्रश्नो के जवाब दिये। वह जवाब देते हुए 25 लाख रुपये तक के प्रश्न पर पहुंच गर्इ थी।

इस प्रश्न पर आते ही 25 से तीन लाख 20 हजार रुपये पर आ गर्इ पायलेट

वहीं केबीसी में दिवाली के दिन हाॅट सिटी पर पहुंची निकिता ने दूसरे दिन कर्इ प्रश्नों का जवाब देते हुए साढ़े बारह लाख रुपये का पड़ाव पार कर 25 लाख रुपये के जवाब पर पहुंची थी। यहां उनसे अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि 'किस नोबेल पुरस्कार विजेता को हरित क्रांति का जनक भी कहा जाता है' इस प्रश्न का जवाब निकिता ने निकोलार्इ वाविलोव दिया था। जो गलत निकला। वहीं इसका सही जवाब नाॅर्मन बोरलाॅग था। हालांकि अमिताभ बच्चन ने निकिता के जवाब देने से पहले उन्हें जवाब सही न होने पर छोड़ने का इशारा किया था। लेकिन निकिता ने इसका जवाब दिया। उत्तर गलत निकलने पर वह तीन लाख २० हजार रुपये लेकर ही अपने घर लौट सकी।