26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास ने बहू को घर से भगाया तो गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई पीड़िता, जानिये फिर क्या हुआ

मुरादनगर में ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Nov 2018, 11:21 AM IST

Ghaziabad

सास ने बहू को घर से भगाया तो गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई पीड़िता, जानिये फिर क्या हुआ

गाजियाबाद. मुरादनगर में ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गई। यह देख सास ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर भगाना चाहा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। इसी बीच पति भी पत्नी पर चिल्लाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 2 साल पहले उसने मैकेनिकल इंजीनियर से लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी सास ने कभी उसे स्वीकार नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे 20 लाख रुपये दहेज में मांगा जा रहा है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से 8 महीने पहले उसे घर निकाल दिया गया था। अब जब भी वह इंसाफ मांगने के लिए पहुंचती है, तो उसे यही सब सहना पड़ता है।

मैनेजर ने हाईस्पीड कार की छत पर किया 10 किलोमीटर का सफर, जानिये क्यों

बता दें कि यह पूरा मामला मुरादनगर के राधे श्याम विहार फेस वन कॉलोनी का है। सास अपनी बहू को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है और उस पर दबाव बनाया जाता है कि किसी तरह से वह खुद यहां से छोड़कर अपने घर चली जाए। लोगों ने बताया कि आए दिन सास और बहू का झगड़ा होता है और अब यह झगड़ा सड़क पर भी आ गया है। वहीं बहू भी अपने फैसले पर अड़ी है। बहू रेखा का कहना है कि वह अपनी ससुराल छोड़कर नहीं जाएगी।

3 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को भी गोली से उड़ाया

पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले उसने मुरादनगर के राधे श्याम विहार फेस वन कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दौर में उसका पति उसके साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहा था। इसके कुछ दिन बाद ही वह रेखा को वह अपने पैतृक घर पर ले आया, लेकिन उसके परिवार वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया। जिसके चलते आए दिन सास और बहू में झगड़ा होने लगा। रेखा का आरोप है कि उसकी सांस आए दिन परिजनों से 20 लाख रुपये लाने की मांग करती है। इसे लेकर आए दिन झगड़ा बढ़ता गया और बहू को सास ने घर से बाहर निकाल दिया, लेकिन बहू घर के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू को घर के अंदर प्रवेश कराया। इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यदि पीड़िता तहरीर देती है तो उसकी ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाई नेे दिया बहन को ऐसा गिफ्ट कि घर में मच गया कोहराम, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग