26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनेजर ने हाईस्पीड कार की छत पर किया 10 किलोमीटर का सफर, जानिये क्यों

10 किलोमीटर तक कार की छत पर मौत से जूझता रहा मैनेजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Nov 2018, 10:30 AM IST

Ghaziabad

मैनेजर ने हाईस्पीड कार की छत पर किया 10 किलोमीटर का सफर, जानिये क्यों

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हाईवे पर चलने वाले लोग अचानक उस वक्त हैरान रह गए। जब सड़क पर एक कार को फिल्मी स्टाइल में दौड़ते हुए देखा और कार की छत पर एक शख्स जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। सड़क पर चलते सभी लोग उसे देख रहे थे, लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवक ऐसा क्यों कर रहा है। वहीं कार चालक कार को लगातार दौड़ा रहा था। आखिरकार कुछ लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया और चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने उस कार को रोका तो जो जानकारी सामने आई वह वाकई चौंकाने वाली थी। दरअसल, कार पर चढ़े युवक को कार चालक टककर मारना चाहता था और वह शख्स अपनी जान बचाने के लिए कार की छत पर ही चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को भी गोली से उड़ाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंडन गोल चक्कर के पास गुरुवार रात एलएलबी पास एक युवक ने अपनी कार से सामने चल रही एक्सपोर्ट कंपनी के मैनेजर की कार में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था। पीड़ित मैनेजर ने विरोध करते हुए युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने अपनी कार दौड़ा दी। मैनेजर उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि युवक करीब 10 किलोमीटर तक मैनेजर को इसी तरह बोनट और छत पर लटका कर सड़क पर कार दौड़ाता रहा। इस दौरान कार चालक ने सड़क पर कार को जिग-जैग किया और छत पर चढ़ेे मैनेजर को नीचेे गिराने का प्रयास किया। जैसे ही कार मेरठ रोड की तरफ मुड़ी तो पुलिस को यह देखकर शक हुआ।

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

उधर, कुछ लोगों ने भी पुलिस को इस बारे में बताया तो पुलिस ने कार सवार को मेरठ रोड पर रोककर गहन पूछताछ की। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक भुवनेश नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार की छत पर चढ़कर जान बचाने वाले मैनेजर ने साहिबाबाद थाने में हत्या की कोशिश किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुजरात की महिला ने दो बार चेन खींचकर रोक दी अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, वजह जानकर जीआरपी भी रह गई दंग, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग