गाज़ियाबाद

VIDEO: पैतृक गांव पहुंचा CRPF जवान का शव, परिजनों ने लेने से किया इंकार, ये है वजह

मध्यप्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल पंकज चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद शव शुक्रवार की रात को उसके गांव मिल्क रावली पहुंचा।
less than 1 minute read
crpf
VIDEO: पैतृक गांव पहुंचा CRPF जवान का शव, परिजनों ने लेने से किया इंकार, ये है वजह

गाजियाबाद। मुरादनगर इलाके में रावली गांव में उस वक्त मातम छा गया जब उन्होंने अपने ही गांव में पले बढ़े एक जवान के शव को देखा। दरअसल, मध्यप्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल पंकज चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद शव शुक्रवार की रात को उसके गांव मिल्क रावली पहुंचा। जहां परिजनों ने पंकज की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर शव को स्वीकार करने से मना कर दिया और परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ गांव के गेट पर ही सड़क पर बैठ गए हैं।

बताते चलें कि 24 अक्टूबर की रात नीमच में संदिग्ध हालत में सीआरपीएफ के जवान पंकज की मौत हो गई थी। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने परिजनों को सूचना दी थी कि पंकज ने खुदकुशी कर ली है। बीती रात से पंकज का शव सीआरपीएफ के जवान लेकर मुरादनगर पहुंचे, लेकिन गांव के बाहर ही ग्रामीणों ने गाड़ी को रोक दिया है। अभी तक परिजन शव को लेने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि जैसे ही आसपास के लोगों ने भी पंकज चौधरी का शव आने की खबर सुनी तो भीड़ जवान की एक झलक देखने के लिए जमा हो गई।

इतना ही नहीं क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से धैर्य रखने की अपील की। उधर, जवान के परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरी घटना के बारे में सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Published on:
27 Oct 2018 12:34 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी