गाज़ियाबाद

हफ्ते के दो दिन बाजार रहेंगे पूरी तरह बंद, गली-गली में जाएगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Highlights: -प्रमुख बाजार व दुकान दो दिन रहेंगे बंद -कई जगह हो रहा सैनिटाइजेशन -संक्रमण को लेकर लिया गया फैसला
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-07-18_17-15-40.jpg

गाजियाबाद। प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अहम फैसला लेते हुए प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं पांच दिन सभी बाजार व दुकानें खुलेंगी। दो दिन लॉकडाउन के बीच प्रशासन के द्वारा प्रमुख चौराहों व प्रमुख बाजारों और दुकानों इत्यादि को पूरी तरीके से सैनिटाइज किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार के दिन गाजियाबाद में पूरी तरीके से लॉकडाउन होने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे जिले को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर निगम की गाड़ियां एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर के प्रमुख चौराहों प्रमुख बाजारों स्थानों को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।

अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से जनपद में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शनिवार इतवार को पूर्णता लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान खासतौर से ऐसी जगहों पर सैनिटाइज किए जाने के आदेश दिए गए हैं जहां पर अक्सर ज्यादा भीड़ रहती है और गाड़ी जाने में परेशानी होती है। लेकिन लॉकडाउन के वक्त बाजार बंदर होते हैं और हर जगह दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच जाती है और आसानी से पूरे इलाके को सैनिटाइज कर दिया जाता है।

Updated on:
18 Jul 2020 05:24 pm
Published on:
18 Jul 2020 05:15 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी