गाज़ियाबाद

जब अगरबत्ती की वजह से आफत में पड़ी जान तो भागते दिखे लोग

इंदिरापुरम में लोटस पॉन्ड सोसायटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में लगी भीषण आग
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे इंदिरापुरम इलाके की गगनचुंबी इमारतों में से एक लोटस पॉइंट की सोसायटी में गुरुवार को सुबह उस वक्त वक्त भगदड़ मच गई, जब सोसायटी की 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में दहकती आग की लपटें दिखाई दी। जैसे ही लोगों ने फ्लैट में लगी आग की लपटों को देखा तो इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सोसायटी के लोग अपने घरों से बाहर आ गए और स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने आसपास बने फ्लैटों को खाली करवाया और फ्लैट में लगी आग को बुझाने में जुट गए। बता दें कि आग 11वीं मंजिल के फ्लैट में लगे होने पर होने के चलते दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

अगरबत्ती की चिंगारी से लगी आग
जानकारी के अनुसार, लोटस पॉन्ड सोसायटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले रक्शी उर्फ ऋषित जायसवाल अकेले रहते हैं। वह गुरुवार सुबह नोएडा सेक्टर-63 स्थित दफ्तर निकल गए थे। जांच में पता चला कि घर से निकलने से पहले उन्होंने अगरबत्ती जलाकर घर के मंदिर में पूजा की थी। लेकिन एक छोटी से अगरबत्ती के चलते पूरे घर में आग की लपटे खड़ी हो गई। छोटी सी आग ने इतना बड़ा विकराल रूप ले लिया कि लोगों के हाथ पांव फूल गए।

आस पास के फ्लैट कराये गए खाली
बता दें कि को सुबह अचानक जैसे ही लोटस पॉइंट की की 11-वी मंजिल के फ़्लेट नम्बर C-- 3 ,1102 में आग लगी वैसे ही लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में आस पास के फ्लैटों को खाली कराया गया। इतना ही नहीं पूरी सोसायटी के लोग कुछ देर के लिए अपने मकानों से बाहर निकल आए। जिसके बाद आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की चार गाड़ी मौके पर पहुंची इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। और आसपास के फ्लैटों को खाली कराया गया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया ।हालांकि इस दौरान फ्लैट में लगी भीषण आग के कारण फ्लैट में रखा लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

आग लगने से लाखों का नुकसान
एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि सोसायटी के कर्मचारी आग बुझा रहे थे, लेकिन उनका फायर फाइटिंग सिस्टम बीच-बीच में बंद हो रहा था। घटना के बाद बिजली कनेक्शन काट दिया गया, जिससे फायर फाइटिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। जेनरेटर चलाने के बाद भी सिस्टम ने काम नहीं किया। इसकी जांच की जाएगी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि आग में लाखों रुपये कीमत का माल जल गया। लेकिन इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने कोई पुलिस शिकायत नहीं की है।

Updated on:
22 Dec 2017 01:55 pm
Published on:
22 Dec 2017 12:54 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा