गाज़ियाबाद

मायावती का फोटो लगाने पर बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर इन्होंने दर्ज कराया मुकदमा

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 11:38 AM IST
news
मायावती का फोटो लगाने पर बसपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर इन्होंने दर्ज कराया मुकदमा

गाजियाबाद।दिल्ली सटे गाजियाबाद के थाना विजयनगर में बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर पुलिस ने 420 का मुकदमा दर्ज किया है।चौंकाने वाली बात यह है कि यह मुकदमा उन पर किसी जमीन के धोखाधड़ी नहीं बल्कि बसपा सुप्रीमों मायावती का फोटो अपने बैनर पर लगाने के चलते कराया गया है।यह मुकदमा भी बसपा पार्टी के ही दिग्गज नेता गाजियाबाद जिलाध्यक्ष ने कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप भी लगाये। जिसको लेकर बसपा समेत राजनीतिक पार्टियों में गहमागहमी शुरू हो गर्इ है। वहीं बसपा से निष्काषित होने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भीम आर्मी ज्वाइंन कर ली थी।

यात्रा के दौरान निकाला इस्तेमाल किया मायावती का फोटो

इस पूरे मामले में बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान ने बताया कि जयप्रकाश सिंह को बहुत पहले की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद जयप्रकाश सिंह भीम आर्मी संगठन में शामिल हो गये। आरोप है कि अब जयप्रकाश संगठन के बैनर पर मायावती का फोटो लगाकर अपने दूसरे संगठन को मजबूत करने की तैयारी में लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक संकल्प यात्रा निकालनी शुरू की है। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का पहला पड़ाव मेरठ में, दूसरा बिजनौर में ,तीसरा पीलीभीत में ,फिर लखीमपुर खीरी ,लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, बनारस ,मिर्जापुर ,चित्रकूट आदि जिलों में भोकर 10 नवंबर को यह अलीगढ़ खुर्जा बुलंदशहर दादरी गाजियाबाद होते हुए वापस दिल्ली पहुंचेगी। और उनकी यह यात्रा दिल्ली से ही शुरू की जानी है।जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी का इस यात्रा से कोई लेना देना नहीं है।उन्हें पार्टी से बहुत पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।और इस यात्रा में लगे बैनर और पोस्टरओं पर बसपा सुप्रीमो की फोटो लगाया जा रहा है। और जयप्रकाश सिंह अपनी इस संकल्प यात्रा के दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भटकाने का कार्य कर रहे हैं।जिसके चलते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए थाना विजयनगर में उनके खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने दर्ज कर शुरू की जांच

इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद प्रधान द्वारा थाना विजयनगर में जयप्रकाश सिंह के खिलाफ 420 की तहरीर दी थी ।जिसके आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
29 Oct 2018, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान