गाज़ियाबाद

NGT की रोक के बाद भी जमकर हुई आतिशबाजी, दिवाली के बाद ये बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Highlights: -एनजीटी के आदेश के बाद भी जमकर हुई आतिशबाजी -खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण -घर से बाहर निकलने पर जरूर पहनें मास्क
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2020, 9:35 AM IST
15_11_2020-ghaziabad_air_pollutants_21062920_915696.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। सर्दियों के शुरू होते ही प्रदूषण ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। इसके मद्देनजर एनजीटी ने कई शहरों में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसका अनुपालन बिल्कुल नहीं हुआ। यही कारण है कि शनिवार को दिवाली के दिन जमकर आतिशबाजी होने से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है और हवा में सांस लेना अब बेहद खतरनाक हो गया है। वहीं रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों पर गौर करें तो गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। जिसके बाद अब डॉक्टरों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। साथ ही अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाते भी हैं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

दरअसल, शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े पर गौर करें तो गाजियाबाद प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर था। वहीं शनिवार को जमकर हुई आतिशबाजी के चलते रविवार सुबह आठ बजे गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआइ 487 रहा। वातावरण में प्रदूषण की धुंध छाई हुई है और लोगों को आंखों में जलन की समस्या हो रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शाम तक हवाओं की वजह से प्रदूषण के स्तर में उतार चढ़ाव हो सकता है।

बजता रहा कारों का अलार्म, सहमे रहे पशु पक्षी

बता दें कि आतिशबाजी के कारण जनपद में जगह-जगह सड़कों पर पार्क की गई कारों के एंटी थेफ्ट अलार्म बजते रहे। वहीं पशु पक्षी भी इसके कारण परेशान रहे। जिन लोगों के पास पालतू जानकर हैं, उन्होंने उन्हें रात भर कमरों में ही बंद रखा। इसके अलावा रात में पक्षी भी परेशान होकर उढ़ते नजर आए।

बिना मास्क के बिल्कुल न लें सांस

जिस तरह से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है, अब लोगों के लिए सांस लेना भी खतरनाक हो गया है। इस बाबत पर्यावरण विज्ञानी जितेंद्र नागर बताते हैं कि आतिशबाजी और अन्य कारणों से प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को जरूरत है कि वह घरों में ही रहें और बेवजह बाहर न जाएं। अगर किसी काम से बाहर जाते भी हैं तो मास्क जरूर लगाएं।

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची

शहर रविवार सुबह शनिवार का एक्यूआइ

गाजियाबाद 487 456

नोेएडा 473 425

ग्रेटर नोएडा 445 389

बुलंदशहर 443 398

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान