नोएडा से आगे निकलने को तैयार गाजियाबाद

अरबों की परियोजनाओं से बदलेगी सूरत
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2016, 7:49 PM IST
62/5000 February will Ichchhapur Indore highway to
62/5000 February will Ichchhapur Indore highway toll
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद को गौतमबुद्धनगर की तरह विकसित किया जाएगा। 1259 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गाजियाबाद के विकास की तस्वीर को बदेलगी। करोड़ों रुपये की कीमत की 25 परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है। जबकि 14 योजनाओं का लोर्कापण किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ट्रांस हिंडन के इदिंरापुरम में 21 दिसम्बर को इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे।

रामगोपाल करेंगे शुरुआत

दरअसल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की छवि को चमकाने के लिए ढेरों योजनाओं पर काम किया जा रहा है। लखनऊ में आज सीएम अखिलेश यादव डायल 100 और अन्य कई परियोजनाओं को हरी झंडी दे रहे हैं। वहीं अब एनसीआर के वोटरों को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव गाजियाबाद में करोड़ों की परियोजनाओं पर मुहर लगाएंगे। चुनाव आयोग कभी भी अधिसूचना जारी कर सकता है इसके तहत गुरुवार को ही परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण

हाईवे 24 और 58 के बीच बने लिंक रोड, मधुबन बापू धाम में 56 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, मधुबन बापूधाम में तीन और स्वर्णजंयती पुरम में चार बिजलीघर, वैशाली मेट्रो स्टेशन के समीप मल्टीलेव पार्किंग राजनगर आरओबी से डासना क्रासिंग आरओबी तक हापुड रोड का चार और छह लेन का चौड़ीकरण, क्रासिंग आरओबी तक छह लेन चौड़ीकरण समेत 25 योजनाओं का 574 करोड़ की लागत से लोर्कापण होगा।

इनका होगा शिलान्यास

मधुबन बापूधाम योजना में 270 करोड़ की कीमत से बुनकर मार्ट, समाजवादी आवासीय योजना के अंतर्गत कोयल एन्कलेव में 1029 भवनों का निर्माण, एनएच58 के राजनगर एक्सटेंशन पर फ्लाईओवर का निर्माण, हापुड चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर समेत 14 योजनाओं का शिलान्यास होगा।

जीडीए वीसी का कहना

जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि 21 दिसम्बर को इंदिरापुरम के नीतिखंड में सपा महासचिव रामगोपाल यादव सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद में बहुप्रतिक्षित योजनाओं को जनता को समर्पित किया जाएगा। इन योजनाओं के तैयार होने पर गाजियाबाद नोएडा फरीदाबाद से बेहतर होगा।
Published on: