इधर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास विकसित हुआ कम दबाव का क्षेत्र पहले अवदाब और फिर गहरे अवदाब में बदल गया। इसके बाद यह मुरासु चक्रवात के रूप में विकसित हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है।